भाजपा नेता मुकेश तिवारी व महंत वीरेंद्र दास के संयोजन में लाडली प्रसाद मंदिर में लगा विशाल भंडारा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर रामपथ रोड स्थित लाडली प्रसाद मंदिर में एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सेवा अनुष्ठान का आयोजन मंदिर के महंत वीरेंद्र दास महाराज और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुकेश तिवारी के संयुक्त सौजन्य से संपन्न हुआ। भंडारे में अयोध्या धाम के विशिष्ट साधु-संतों, स्थानीय गृहस्थों और दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जेठ की चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना भक्तों की अटूट आस्था देखते ही बन रही थी। रामपथ से गुजरने वाले हर श्रद्धालु और राहगीर को प्रसाद ग्रहण कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश तिवारी और महंत वीरेंद्र दास महाराज ने बताया कि प्रभु श्री राम और हनुमान जी की असीम कृपा से यह सेवा कार्य अनवरत चल रहा है। भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए इस बार पूड़ी-सब्जी के साथ ठंडी-ठंडी लस्सी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे भक्तों को बड़ी राहत मिली। दोपहर से शुरू हुआ यह भंडारा प्रभु की इच्छा तक देर तक निरंतर चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस सेवा कार्य के दौरान पूरा रामपथ मार्ग ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा।