महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। विख्यात समाज सेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने दर्शन नगर स्थित बूथ नंबर 4, साईं दाता की कुटी के पास बने हनुमान जी के मंदिर में पूरे विधि-विधान से माथा टेका। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली की विशेष आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बड़े ही चाव से लड्डू और गन्ने के रस का प्रसाद वितरित किया। विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह सजे भंडारे सातवें बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारों का आयोजन किया गया था। इन सभी भंडारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खुद अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। मंगलवार सुबह से शुरू हुआ यह महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रभु की इच्छा (देर शाम) तक अनवरत चलता रहा। अयोध्या और आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भंडारे का पूड़ी-सब्जी और गन्ने के रस का अमृत रूपी प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा गन्ने के जूस का भव्य प्रसाद वितरण किया गया, सेवा का यह अनवरत पर्व हरी इच्छा तक लगातार चलता रहेगा।”
जनता के बीच चर्चा में सुरेश यादव के सेवा कार्य
क्षेत्र में लगातार किए जा रहे नि:स्वार्थ सेवा कार्यों के चलते सुरेश यादव इस समय आम जनमानस के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय लोगों और असहायों के लिए वे किसी मसीहा से कम नहीं हैं। भंडारे में आए स्थानीय नागरिकों ने भावुक होकर कहा, “अगर समाज सेवी हो तो सुरेश यादव जैसा ही हो।” वे क्षेत्र के गरीब, दुखी और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। इस पुनीत अवसर पर संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरेश यादव के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके दीर्घायु होने की कामना की।