प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में किया साईकिल, स्कूली बैग का वितरण

प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में किया साईकिल, स्कूली बैग का वितरण

बस्ती । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल महासचिव एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने हर्रैया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में साईकिल और स्कूली बैग का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन होंगे। उन्होने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं काजल शर्मा, सरोजनी शर्मा, नेहा वर्मा प्रतिष्ठा त्रिपाठी को साइकिल और सौरभ तिवारी, अखिलेश कन्नौजिया, रोली शर्मा,सौम्य शर्मा, मांडवी शर्मा को बैग मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।

मेधावी छात्रों में साइकिल और स्कूली बैग वितरण के दौरान मुख्य रूप से राम दीप शर्मा, धु्रव कुमार चौधरी, विष्णु हरि त्रिपाठी, दीनानाथ ठाकुर, कपिल देव शर्मा, विनय गौतम, रिया शर्मा, कोमल शर्मा, अमर बहादुर,प्रवीण कुमार प्रजापति, शिम्पी, परमेश्वर नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।