दानवीर भामाशाह बनियां समुदाय के गौरव-संजय प्रताप जायसवाल

दानवीर भामाशाह बनियां समुदाय के गौरव-संजय प्रताप जायसवाल

भामाशाह जयन्ती पर पुरस्कृत किये गये मेधावी

बस्ती। बुधवार को वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह की जयन्ती का आयोजन साहू महासभा द्वारा प्रेस क्लब सभागार में किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं जिला टापर हाईस्कूल की वैष्णवी गुप्ता और आकाश गुप्ता को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया।

मुख्य अतिथि संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि दानवीर भामाशाह बनियां समुदाय के गौरव हैं जो देश हित में हिन्दू सभ्यता की रक्षा के लिये अपने पूरे जीवन की पूंजी को दान कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष धर्मराज गुप्ता ने बताया कि भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 में राजस्थान के मेवाड राज में हुआ था इनके पिता का नाम भारमल कांवडिया था यह महाराणा प्रताप के बचपन के मित्र थे और बाद में मेवाड के सलाहकार व प्रधानमंत्री बनाये गये हल्दी घाटी युद्ध के बाद महाराणा प्रताप के पास धन और संसाधनों की भारी कमी थी देश पर मुगलकाल का संकट गहराने लगा उस समय दानवीर भामाशाह ने आगे बढ़ करके अपना सारा धन सम्पदा देश व हिन्दू सभ्यता को बचाने के लिये महाराणा प्रताप को दान दे दिया।

विशिष्ठ अतिथि सन्तराम गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी को एक जुटता का मंत्र दिया और ऐसा आयोजन हर वर्ष होने का आश्वासन दिया

कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला संरक्षक राम बहोर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राम सहाय गुप्ता, लाल जी गुप्ता, श्याम सुन्दर गुप्ता, जितेन्द गुप्ता, अनिल गुप्ता, दलजीत गुप्ता, देवराज गुप्ता,लवकुश गुप्ता, राजन गुप्ता का विशेष योगदान रहा। संचालन ओम प्रकाश ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता, विवेकानन्द गुप्ता, राम प्रसाद साहू, राजन गुप्ता, आजाद गुप्ता, सूर्यनाथ साहू, सुबाष साहू, राम उग्रह साहू, संतोष कुमार गुप्ता, विकास बरनवाल, राजीव जायसवाल, सतीश सोनकर आदि सैकडो लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया