पुलिस ने चोरी का अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार
*थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा जनपद बस्ती के विभिन्न थाना अंतर्गत हुई चोरी का अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार कर 01 अदद चैन, 01अदद टूटी हुई अगूंठी( पीली धातु) व चोरी के रुपया-10,000/- नगद बरामद किया गया।*
थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 331(4), 305(A) 317(2) BNS, मु0अ0सं0 81/26 धारा 305(A) BNS थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, मु0अ0सं0 57/26 धारा 331(4), 305(A) BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती का अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त रौनक सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी गढ़हा गौतम थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 27 वर्ष को दिनांक 24.04.2026 को गढहा गौतम अण्डर पास से गिरफ्तार कर पीली धातु का 01 अदद चैन, पीली धातु का 01अदद टूटी हुई अगूंठी व विभिन्न चोरी से सम्बन्धित रुपया- 10,000/- नगद बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1.रौनक सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी गढ़हा गौतम थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 27 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण :-*
पीली धातु का 01 अदद चैन, पीली धातु 01अदद टूटी हुई अगूंठी व विभिन्न चोरी से सम्बन्धित रुपया- 10,000/- नगद ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:-*
1. मु0अ0सं0 203/2022 धारा 379, 411 IPC थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 191/2019 धारा 380, 411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
3. मु0अ0सं0 143/2020 धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
4. मु0अ0सं0 148/2020 धारा 380, 411, 413, 457 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
5. मु0अ0सं0 161/2020 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
6. मु0अ0सं0 126/2022 धारा 307, 411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
7. मु0अ0सं0 127/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
8. मु0अ0सं0 85/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
9. मु0अ0सं0 97/2026 धारा 305(a), 331(4) थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
10. मु0अ0सं0 81/26 धारा 305(A) BNS थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
11. मु0अ0सं0 57/26 धारा 331(4), 305(A) BNS थाना लालगंज जनपद बस्ती।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*
1.थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
2.उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
3 हे0का0 प्रदीप सिंह, हे0का0 मुकेश यादव, का0 अभिमन्यु शर्मा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।