एस.डी.जी. इंटर कॉलेज भुवनपुर में आधुनिक शिक्षा की मिसाल विज्ञान प्रयोगों से बढ़ रही छात्रों की रुचि 11वीं में निशुल्क प्रवेश की घोषणा
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के भुवनपुर स्थित एस.डी.जी. इंटर कॉलेज इन दिनों अपनी बेहतर शैक्षिक व्यवस्था और नवाचारों को लेकर चर्चा में है। विद्यालय में छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें प्रायोगिक ज्ञान से भी जोड़ा जा रहा है जिससे उनकी समझ और कौशल दोनों का विकास हो रहा है।इसी क्रम में विद्यालय की लैब शिक्षिका प्रेमलता ने छात्रों को लिटमस पेपर के माध्यम से अम्लता Acidity और क्षारीयता Basicity की पहचान का प्रयोग कराकर विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया। प्रयोग के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा साफ तौर पर देखने को मिली। विद्यालय के प्रबंधक विजय चौधरी एवं प्रिंसिपल सुमन चौधरी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से सीबीएसई बोर्ड के तहत कक्षा 11वीं में निशुल्क प्रवेश की सुविधा शुरू की गई है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं अनुभवी शिक्षक और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे छात्र न केवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।एस.डी.जी. इंटर कॉलेज की यह पहल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।