अवनीश तिवारी मंत्री, रूशीला दिवाकर उपाध्यक्ष घोषित
प्राथमिक शिक्षक संघ दुबौलिया ब्लाक पदाधिकारियों का पुर्नगठन
बस्ती 25 अप्रैल। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दुबौलिया ब्लाक पदाधिकारियों का नये सिरे से पुर्नगठन किया गया। ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह की उपस्थिति में अवनीश तिवारी ब्लाक मंत्री, रूशीला दिवाकर उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष और जितेन्द्र बहादुर को संयुक्त मंत्री का दायित्व दिया गया। दुबौलिया वीआरसी के निकट आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों का उत्साह बढाते हुये कहा कि शिक्षक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, पुरानी पेंशन बहाली, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने और आठवा वेतन आयोग का लाभ मिले इसके लिये निरन्तर संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होने दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह को कार्य समिति विस्तार करने का निर्देश दिया।
जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि टेट के सवाल को लेकर संघ निरन्तर संघर्षशील है। बताया कि 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। अगले आन्दोलन की तिथि आते ही हमें पूरी एकजुटता से जुड़ना होगा। इस अवसर पर रीता शुक्ला, नरेन्द्र दूबे, ओम प्रकाश पाण्डेय, कृष्ण श्याम पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, राजू शुक्ल आदि उपस्थित रहे।