साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा महिला महाविद्यालय में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरुक

 

– *साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा महिला महाविद्यालय में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरुक।*

 

आज दिनांक *16.09.2026* को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री *विश्वजीत श्रीवास्तव* के आदेश के अनुपालन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच ग्रामीण श्री **दुर्गा प्रसाद तिवारी** के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री *नारायण दत्त मिश्रा* के पर्यवेक्षण में *महिला महाविद्यालय, जनपद बहराइच* में लगभग *90-100 लोगों* को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया पर बनी आईडी में *टू-स्टेप वेरिफिकेशन* करने, मोबाइल में इंस्टॉल महत्वपूर्ण एप्स में कठिन पासवर्ड लगाने तथा मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध लिंक एवं APK फाइलों से बचने, *डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर फ्रॉड* से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

 

साथ ही उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से भली-भांति अवगत कराया गया तथा किसी के साथ साइबर फ्रॉड होने पर *नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नंबर 1930 एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

 

1. उ0नि0 श्री पुनीत सिंह

2. उ0नि0 श्री इन्द्रजीत सिंह