मेधावियों का सम्मान समारोह सम्पन्न प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन

मेधावियों का सम्मान समारोह सम्पन्न प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने शिक्षकों व अभिभावकों की उपस्थिति में मेधावियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।हाई स्कूल परीक्षा में अनुराग चौधरी ने 95% अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रोशनी 89%, सुधा वर्मा 87% अंकिता आर्य 86% युवराज यादव 85.66%अंकित चौधरी 84.5%, आदित्य सेन 83.5%, राजवीर सिंह 82.5% लक्ष्मी वर्मा 81.4% अमन निषाद 81%, जाह्नवी व प्रिंस 80% सहित कई छात्रों ने 80% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाई स्कूल परीक्षाफलशत-प्रतिशत रहा।इंटरमीडिएट परीक्षा में अंश चौधरी, एरम फातिमा, सादिया, श्रद्धा, नेहा अंशिका, तनु, तान्या व शिवानी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, प्रशांत वर्मा व जग नारायण मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जताई।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अंत में प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा जिले में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की।