गरीब बेटियों की शादियों में सहारा बनेगा “ड्रीम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर”
मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने किया भव्य शोरूम का उद्घाटन
समाजसेवी इमरान कुरैशी,अब्दुल वहीद व अजीज सिद्दीकी रहे मौजूद
लखनऊ।राजधानी के बालागंज क्षेत्र में “ड्रीम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर” के नए और भव्य शोरूम का उद्घाटन इमाम-ए-ईदगाह हज़रत मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने अपने मुबारक हाथों से फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान की चौथी शाखा है, जिसे इमरान कुरैशी की सरपरस्ती में अबुज़र, हमज़ा, ज़ैनुल आबदीन और तनवीर द्वारा शुरू किया गया है।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। शोरूम के सरपरस्त एवं वरिष्ठ समाजसेवी इमरान कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोरूम केवल एक व्यापारिक पहल नहीं, बल्कि समाजसेवा की भावना से प्रेरित एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अबुज़र और हमज़ा ने “ड्रीम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर” के माध्यम से गरीब बच्चियों की शादी के लिए आवश्यक सामान बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसी सफलता के चलते आज चौथी शाखा का उद्घाटन किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस शोरूम के माध्यम से गरीब से गरीब परिवार भी अपनी बेटी की शादी में सभी जरूरी घरेलू सामान उपलब्ध करा सकता है। विशेष रूप से तैयार किए गए पैकेज में मात्र 70,000 रुपये में शादी से संबंधित हर आवश्यक सामान दिया जाता है। इस शोरूम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर सामान ग्राहक की पसंद के अनुसार तैयार कराया जाता है। ग्राहक जिस तरह का फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक सामान चाहता है, उसी के अनुसार उसे बनवाकर “ड्रीम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर” द्वारा डिलीवर किया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली का स्वागत इमरान कुरैशी के साथ हमज़ा और अबुज़र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान मौलाना कारी रशीद फिरंगी वाली ने अबुज़र और हमसफर को दुआ देते हुए कहा कि अल्लाह इनके काम में बरकत अता फरमाए और ये इसी तरह गरीबों की भलाई का नेक कार्य करते रहें।
इमरान कुरैशी ने यह भी कहा कि पिछले कई वर्षों से अबुज़र और हमज़ा अपने इस प्रयास के माध्यम से गरीब मां-बाप की एक बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं अबुज़र और हमज़ा ने बताया कि शोरूम में उपलब्ध सभी सामान पूरी तरह ब्रांडेड होता है और ग्राहकों की पसंद के अनुसार ही उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा गरीब परिवारों की सुविधा के लिए यहां फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे आसानी से अपनी जरूरत का सामान ले सकें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अज़ीज़ सिद्दीकी, महामंत्री अब्दुल वहीद, मोहम्मद शोएब सिद्दीकी, अफ़ाक़ अहमद मंसूरी, परवेज़ अख्तर, आमिर मुख्तार, सैय्यद गुलाम हुसैन, रिज़वान कुरेशी, मो सालेहीन, दिलशाद अहमद, शेख सईद अयान, मो गुफरान, अराफात, मुमताज़, इस्लाम ख़ान, जमील मालिक, सरफराज, जाहिद, शबाब नूर, मुजीब बेग, सिराज राइन, अली ज़ैदी, दिलीप, अल्तमश और मोहित सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अबुज़र, हमज़ा, ज़ैनुल आबदीन और तनवीर को उनके नए शोरूम के उद्घाटन पर हार्दिक मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा, जहां व्यापार के साथ-साथ समाजसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।