भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बहराइच विधानसभा में महिला मोर्चा का हुआ आयोजन 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बहराइच विधानसभा में महिला मोर्चा का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूरे विधानसभा में महिला सम्मेलन करा रही है इसी क्रम में आज चितौरा ब्लॉक सभागार में बहराइच विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल जी उपस्थित होकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि बहनों-माताओं के बारे में केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोचा कि उनको भी सम्मान मिले, उन्हें भी आरक्षण देकर राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर मिलें। महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए केवल पीएम मोदी ने सोचा और उसे धरातल पर उतारा जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया : इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के लाभों के बारे में जागरूक करना और उन्हें राजनीति में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है सम्मेलनों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी, मुद्रा योजना और जन धन योजना आदि के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकडीवाल संयोजक हेमा निगम जिला मंत्री एकता जायसवाल महिला मोर्चा संयोजक सोनी श्रीवास्तव डॉ सगुण वर्मा छवि रेतनी संगीता मेहता ईशा केडिया मनीषा खन्ना रीति निगम नलिनी श्रीवास्तव व अन्य हजारों महिलाएं उपस्थित रही