भाजपा किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भाजपा किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर शोकसभा आयोजित, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी के निधन पर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद ‘नन्हे’ के स्वागत की योजना थी, लेकिन हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन के कारण स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके स्थान पर शोकसभा आयोजित कर दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण पाण्डेय ने किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनका स्नेह, त्याग और संस्कार सदैव परिवार को संबल प्रदान करते हैं। हरीश द्विवेदी जी और उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद ‘नन्हे’ ने कहा कि माताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पूरा संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

भाजपा कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में किसान मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, दयाराम चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय, प्रेम प्रकाश चौधरी, अंकुर वर्मा, दुष्यंत सिंह, रविचन्द पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, राधेश्याम कमलापुरी, विजय बिहारी तिवारी, विजय बहादुर सिंह, राम अजोर राजभर, मनोज सिंह, दीपांशु सिंह, शेष नारायण गुप्ता, सीताराम गुप्ता, आलोक पाण्डेय, उमेश तिवारी, उमाकान्त शुक्ल, विकास चौधरी, जगदम्बा शुक्ल, दिनेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रशांत सोनकर, अनिल शुक्ल, पवन चौधरी, रवि श्रीवास्तव, व्यास जी पाण्डेय, डॉ. पवन मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।