बस्ती:सांडपुर दुबौलिया गांव में पंचायत भवन के पास सिरसा के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 70 वर्षीय वुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह देखा गया। शव की पहचान सांड़पुर गांव निवासी केशव प्रसाद 70 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।शुक्रवार की सुबह गांव में बने पंचायत भवन के सामने एक सिरसा के पेड़ में नायलान की रस्सी के सहारे केशव प्रसाद का शव लटकता हुआ देखा गया। स्वजन का कहना है की केशव प्रसाद भोर में रोज की भांति सो कर उठे हैं। भैंसों को नाद पर बांध कर चारा पानी दिये।इस के बाद कब फांसी लगा लिये किसी को जानकारी नहीं है। केशव प्रसाद के तीन पुत्र एवं चार लड़कियां हैं। छोटे लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। केशव प्रसाद की मौत से पत्नी दुर्गावती सहित बहुओं का रो रो कर बुरा हाल है।