शासन द्वारा नामित सभासदो ने नगर पंचायत कुंडा में ली शपथ
उप जिलाधिकारी कुंडा ने दिलाई शपथ
कुंडा प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में पार्षद एवं सभासद नामित किये थे। बुधवार को कुंडा नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह अपरान्ह 12:30 बजे नगर पंचायत कुंडा कार्यालय परिसर पहुंचे। शासन द्वारा नामित सभासद शशि प्रभा पाण्डेय, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव एवं सुनील केसरवानी को उपजिलाधिकारी कुंडा ने शपथ दिलाई। शपथ के पूर्व नगर पंचायत कुंडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी ने बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ईओ कुंडा अजय कुमार, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, पूर्व सांसद विनोद सोनकर जी के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, बड़ेबाबू धर्मेंद्र तिवारी, ओझा जी, सभासद ज्ञानू सिंह, रवि द्विवेदी,राजू जायसवाल, संतोष चौरसिया, सिंटू शर्मा, सतीश पटेल, शैलेश सरोज, संतोष केसरवानी, कैलाश केसरवानी सहित नगर पंचायत कुंडा के सभी सम्मानित सभासदगण उपस्थित रहे।