अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, भाई को फोन पर बताई परेशानी, फिर कर ली खुदकुशी

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, भाई को फोन पर बताई परेशानी, फिर कर ली खुदकुशी

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आंबेडकर नगर जनपद के हैदराबाद निवासी सुरजीत कुमार (40) के रूप में हुई है।

वह अपने भाई संजीव कुमार के साथ शेखपुर अठंगवा गांव में अमितेश सिंह के यहां मजदूरी करता था। सुरजीत खेती-बाड़ी का काम संभालता था, जबकि संजीव पोल्ट्री फार्म देखता था। वह अपनी पत्नी मंजू देवी और दो बेटियों के साथ रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरजीत का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने अपने भाई संजीव को फोन कर अपनी परेशानी बताई और आत्महत्या करने की इच्छा जताई। उसने संजीव से यह भी कहा था कि उसकी मौत के बाद शव को घर ले जाया जाए। शुक्रवार को सुरजीत खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे गांव के बाहर एक आम के बाग में उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेत में घास काटने गए कुछ लोगों ने शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।