प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या: 18 बच्चों के पिता 18 मार्च से लापता था, बोरे में शव मिला; विवाहिता प्रेमिका हिरासत में

प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या: 18 बच्चों के पिता 18 मार्च से लापता था, बोरे में शव मिला; विवाहिता प्रेमिका हिरासत में

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में विवाहित प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया गया। महिला 18 मार्च को अपने मायके आई थी। उसने पूर्व प्रधान प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान उसने अपने भाई के साथ मिलकर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से 21 मार्च को महिला तक पहुंच बनाई। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, जहां नहर किनारे बोरे में शव बरामद हुआ। मृतक पूर्व प्रधान ने दो शादियां की थीं और उसके कुल 18 बच्चे बताए जा रहे हैं। मामला मांधाता कोतवाली क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

सुमेरपुर गांव में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना(50) अपने परिवार के साथ रहते थे। पूर्व प्रधान 2016 में मिश्रपुर गांव का प्रधान थे। 2021 में चुनाव हार गए थे। स्तका गुलशन 18 मार्च को घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मांधाता कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा खोजबीन के दौरान आज उसका शव नहर से बरामद किया गया।

प्रेमिका ने बुलाकर हत्या कर दी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुस्तका गुलशन का इलाके की एक विवाहित महिला सुमन गौतम से लंबे समय से प्रेम संबंध था। मृतक महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था और कथित रूप से ब्लैकमेल भी कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने हत्या की साजिश रची।

18 मार्च की रात मुस्तका अपनी प्रेमिका से मिलने उसके मायके जेठवारा बगियापुर पहुंचा, जहां सुमन गौतम ने अपने भाई अतुल गौतम और उसके दोस्त अरुण गौतम के साथ मिलकर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दो शादियां, 18 बच्चों का था पिता

मृतक मुस्तका गुलशन ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी पत्नी अम्बिया बानो हैं। दोनों पत्नियों से उसके कुल 18 बच्चे हैं। पहली पत्नी से 9 और दूसरी पत्नी से भी 9 बच्चे बताए जा रहे हैं। दोनों परिवार साथ ही रहते थे।