सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में वाहनों, बजारों , दुकानों आदि से चोरी छुपे मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को पड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनके पास से 6 आईफोन और 21 एंड्राइड फोन बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। पकड़े गए दोनों चोर झारखंड के निवासी हैं। यह घुमंतू प्रवृत्ति के लोगों की तरह क्षेत्र में रहकर अपराध करते रहे हैं। रौनाही थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पिछले कुछ महीने से मोबाइल चोरी की वारदात बढ़ गई थी। कई शिकायतें आने के बाद चोरों के इस संगठित गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।जिससे सफलता मिली है। पकड़े गए लोगों में चन्दा सबर पत्नी दीपक सबर निवासी इंचड़ा थाना जादूगोड़ा जनपद पूर्वी सिंहभूमि झारखण्ड उम्र लगभग 50 वर्ष, पुरिला पत्नी राहुल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी इंचड़ा थाना जादूगोड़ा जनपद पूर्वी सिंहभूमि झारखण्ड को मु0अ0सं0-216/2026 धारा 317(2)/317(4) बी एन एस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही गिरोह तक पहुंचने की तैयारी है।