मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक: मां ज्वाला देवी मंदिर में सुरक्षा, अधिकारों की दी जानकारी
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। 22 मार्च 2026 को थाना मानिकपुर की मिशन शक्ति टीम ने मां ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन के लिए आईं महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। टीम ने वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर 9454407350 और थाना मानिकपुर के सीयूजी नंबर 9454404119 की जानकारी देते हुए संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। मंदिर परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। जनपद पुलिस महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है।