– डीएम गैस्ट्रो डा जीपी शुक्ला के सफल उपचार के बाद स्वस्थ हुआ बालक, चिकित्सक की हो रही प्रसंसा
बस्ती। सिक्का व चुंबक का टुकड़ा निगले दो बच्चों का विना आपरेसन किये ओपेक कैली में तैनात चिकित्सक ने अस्पताल चौराहे के पास निजी अस्पताल टीएन मेमोरियल में कड़ी मेहनत कर बाहर निकाला, इसके बाद बच्चों ने राहत की सांस ली।
संत कबीर नगर जनपद के बाघ नगर थाना क्षेत्र के सिसई माफी गांव के जिकरा पुत्री मो. सहीद ने 10 रुपए के सिक्का निगल ली थी। इसके बाद उसे दर्द होने लगा। उपचार के लिए परिजन चिकित्सकों के पास ले गए लेकिन सभी ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। किसी ने डीएम गैस्ट्रो डा जेपी शुक्ला से उपचार करने की सलाह दी। परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे और चिकित्सक ने कड़ी मेहनत कर बाहर निकाला और सभी ने राहत की सांस ली। इसी तरह लालगंज थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी 6 वर्षीय अरुण पुत्र धर्मेंद्र अग्रहरी ने चुंबक का टुकड़ा पेट में चला गया था। डीएम गैस्ट्रो विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डा जीपी शुक्ला व उनकी टीम ने आधुनिक तकनीकी व विशेष चिकित्सा प्रक्रिया के माध्यम से सिक्के को बाहर निकाला। परिजनों ने उनकी प्रशंसा किये और धन्यवाद दिये।
वरिष्ठ चिकित्सक डा जीपी शुक्ला ने बताया कि यदि समय से बच्चा हमारे पास आ जाए तो बिना आपरेशन किये आसानी से बाहर निकाल देता हूं। दर्जनों बच्चों के पेट से बिना आपरेशन किए सिक्का व अन्य सामान बाहर निकाल चुका हूं।
Post Views: 27