अयोध्या में ‘रामानंजनेय रूम्स एंड कॉटेज’ का भव्य शुभारंभ,

 

अधिकारी राजकुमार दास महाराज ने किया उद्घाटन

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को ‘रामानंजनेय रूम्स एंड कॉटेज’ तथा ‘रामानंजनेय द एग्जीक्यूटिव होटल’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्भा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास महाराज ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उडुपी अयोध्या फूड पैलेस का भी उद्घाटन किया गया, जो आगंतुकों को बेहतरीन खान-पान की सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख संतों का मिला आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के अलावा महंत शशिकांत दास महाराज, महंत मनीष दास महाराज, महंत राजू दास महाराज, महंत राम भूषण कृपालु दास महाराज, महंत पवन कुमार दास महाराज और महंत राम सुंदर दास महाराज ने उपस्थित रहकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में राम मंदिर अयोध्या के प्रभारी गोपाल नागरकट्टे, नंद कुमार मिश्रा (पेडामहाराज) और शोभित कृष्ण शुक्ला सहित कई विशिष्ट जन शामिल हुए।
होटल प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने बताया कि परिक्रमा मार्ग स्थित पंजाबी मंदिर के पास बने इस होटल और कॉटेज का उद्देश्य अयोध्या आने वाले भक्तों को उच्च स्तरीय आवास और सात्विक भोजन की सुविधा प्रदान करना है। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।