राजेश खन्ना, एक ऐसा सुपर स्टार जिसकी लोकप्रियता को कोई भी सुपर स्टार आज तक नहीं छू सका, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 11 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
वह दौर याद कीजिए जब राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए घंटों उनकी सफेद मर्सडीज के आने के इंतज़ार में लड़कियाँ मुंबई की गर्मी में पसीने से सराबोर हो जाया करती थीं।
आपको बताते चलें कि यह वही राजेश खन्ना हैं जिन्हें लोग प्यार से काका बुलाते थे । जिन्होंने दिलीप कुमार, राजकुमार, राजेंद्र कुमार और देव आनन्द की आंधी में अपने आपको पहला सुपर स्टार का दर्जा हासिल किया ।
आज भी एक साल में 17 हिट फिल्में देने का रिकार्ड किसी सुपर स्टार द्वारा नहीं टूटा । राजेश खन्ना हिट हुए तो किशोर कुमार भी हिट हो गए । यहाँ तक कि प्रोड्यूसर किशोर कुमार के बगैर राजेश खन्ना की फिल्मों की कल्पना भी नहीं कर सकते थे । फिल्मी पंडितों ने तो यहाँ तक कहा कि किशोर दा का जन्म शायद राजेश खन्ना के लिए ही हुआ था ।
फिर जो आंधी चली वो सब जानते हैं, राजेश खन्ना का दशक हिंदी फिल्मों के संगीत का सबसे खूबसूरत दौर था। आराधना, कटी पतंग, सफर, सच्चा झूठा, अजनबी, अनुरोध, हाथी मेरे साथी, दाग़, कुदरत, महबूबा, अगर तुम न होते, सौतन, अवतार, अमर प्रेम , राजपूत, मैं आशिक हूँ बहारों का, सहित सैकड़ों फिल्मों में राजेश खन्ना ने अपने बेमिसाल अभिनय का जादू बिखेरा ।
राजेश खन्ना आज भले ही इस दुनिया से ओझल हो गए हैं लेकिन फिल्मी गलियारों में उनके स्टार डम और उनके सुनहरे सुपर स्टार के दौर की चर्चा हमेशा होती है ।