युवक ने सीने पर कट्टा सटाकर खुद को मारी गोली

बस्ती 11 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्तीजले मे एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके  में चर्चा क विषय हो गया है। प्रेमिका से बात करने की जिद लेकर उसके घर पहुंचे युवक ने पहले सिर पर कट्टा सटाकर उसे बात करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की ने बात करने से साफ इनकार कर दिया तो युवक ने आवेश में आकर अपने सीने पर कट्टा सटाया और गोली चला दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई।  घटना के बाद जहां गांव में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पूरा मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवाराय गांव का है।

आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बसेवाराय गांव में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तो वहां का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। जमीन पर एक युवक का शव पड़ा था और आसपास अफरा-तफरी का माहौल था।
मृतक की पहचान परसरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कल शिवकुमार और लड़की के परिजनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद परशुरामपुर थाने पर दोनों परिवारों के बीच सुलह समझौता हुआ था लेकिन आज तड़के सुबह करीब 7: 00 बजे अचानक शिवकुमार अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार लालू प्रसाद के घर बसेवाराय आया यहां वह उनकी ल लड़की से बातचीत करने की जिद पर अड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस पूछताछ के मुताबिक, युवक ने पहले अपने सिर पर कट्टा सटाकर लड़की से बात करने का दबाव बनाया। लेकिन लड़की के इनकार से युवक इस कदर आवेश में आ गया कि उसने अपने सीने पर कट्टा सटाकर गोली चला दी।

सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक के पास अवैध असलहा कहां से आया, उसने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इन सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।फिलहाल एक युवक की मौत के बाद कई सवाल खड़े हैं। प्रेमिका से बातचीत की जिद आखिरकार मौत की वजह बन गई। एक पल के आवेश में उठाए गए कदम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव में  ग़म का माहौल है।