नगर पंचायत बनकटी कार्यालय का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों की हुई सराहना….
बनकटी ( बस्ती ) जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा नगर पंचायत बनकटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया तथा संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण में कार्यालयी व्यवस्था, अभिलेखों का संरक्षण एवं विकास कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों को इसी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुश्री ऋचा सिंह , आशीष श्रीवास्तव , प्रवेश कुमार दुबे , अतुल पाल , विवेकानंद शुक्ला , भगवानदीन , श्रवण कुमार , सूरज , दीन दयाल , विशुन देव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।