ऑपरेशन साथ-साथ के तहत महिला थाना पुलिस ने दो दंपतियों में कराया समझौता
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने आपसी मन-मुटाव और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे दो पति-पत्नी के जोड़ों की काउंसलिंग कर उनके बीच सुलह-समझौता कराया। दोनों दंपतियों को एक साथ रहने के लिए राजी कर पुलिस ने हंसी-खुशी विदा किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में परिवारों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत 30 सितंबर को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने महिला हेड कांस्टेबल बिनु सिंह और महिला कांस्टेबल सोनी भारती के साथ दो दंपतियों की काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मन-मुटाव, मतभेद और पारिवारिक कलह के कारणों को समझते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की गई। पुलिस टीम के प्रयास से दोनों दंपतियों के बीच आपसी सहमति बनी और उन्होंने साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों जोड़ों को हंसी-खुशी उनके घर के लिए विदा किया।