नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के नेतृत्व में जे जे मेडिकेयर पर लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के नेतृत्व में जे जे मेडिकेयर पर लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर खलीलाबाद बाईपास चौराहे के पास स्थित जे जे मेडिकेयर में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

 

प्रसिद्ध चिकित्सकों ने किया निशुल्क परीक्षण, हर बृहस्पतिवार लगेगा स्वास्थ्य शिविर

 

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप राव एवं अनुभवी फिजिशियन डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। त्वचा रोग, सामान्य बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक बृहस्पतिवार को नियमित रूप से लगाया जाएगा, जो लगातार पांच सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अन्य बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि लोगों को अलग-अलग रोगों के लिए बेहतर इलाज और परामर्श मिल सके।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।