अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की निर्णायक कार्रवाई

अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की निर्णायक कार्रवाई

 

 

तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, गांजा, नकदी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर।जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एसओजी, थाना बखिरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम ने दिनांक 05.02.2026 को बालूसाशन पुल के पास से अभियुक्त रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य तथा मोहम्मद सिराज पुत्र स्वर्गीय अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद वैगनार कार, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, लगभग पांच लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस जांच में जनपद संतकबीरनगर की तीन वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।

पहली घटना दिनांक 01.10.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र से होंडा मोबिलियो कार चोरी से संबंधित पाई गई।

दूसरी घटना दिनांक 03.12.2025 को थाना बखिरा क्षेत्र स्थित चमनगंज चौराहे से बोलेरो वाहन चोरी की थी।

तीसरी घटना दिनांक 26.01.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत बरदहिया बाजार से बोलेरो वाहन चोरी की थी।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रमेश शाह ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का संचालन करता है। गिरोह द्वारा उत्तर प्रदेश से चारपहिया वाहन चोरी कर बिहार राज्य ले जाकर कबाड़ी तथा अन्य व्यक्तियों को बेचा जाता था। वैगनार कार में लदा गांजा अधिक धन प्राप्त करने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पूछताछ में गिरोह के सदस्य परमेश्वर सोनी निवासी बिजुलपुर थाना तुर्कवलिया जनपद मोतीहारी चम्पारण बिहार राज्य का नाम भी प्रकाश में आया है।

अभियुक्त रमेश शाह के विरुद्ध पूर्व में वाहन चोरी, धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आपराधिक प्रकरण पंजीकृत पाए गए हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण

एसओजी टीम संतकबीरनगर:

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार राय, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार राय, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल सर्वेश मिश्रा, कांस्टेबल वीर बहादुर यादव, कांस्टेबल शुभम सिंह, कांस्टेबल विवेक मिश्रा, कांस्टेबल अरुण हलवाई।

थाना बखिरा पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेश यादव, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल अंगद यादव, कांस्टेबल अनूप यादव।

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजीत कुमार, उप निरीक्षक धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र सोनी, कांस्टेबल बलराम यादव।

सर्विलांस सेल टीम:

प्रभारी अभिमन्यु सिंह, हेड कांस्टेबल रामललित, कांस्टेबल ज्ञानप्रकाश सिंह, कांस्टेबल अमरजीत मौर्य, कांस्टेबल नितीश कुमार, कांस्टेबल पीयूष गुप्ता।

इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा गिरफ्तारी तथा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन स्वरूप 25,000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।