श्रृंगीऋषि पर उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन-पूजन

गोसाईगंज-अयोध्या। मौनी अमावस्या पर्व पर अयोध्या का प्रथम प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पौराणिक स्थल श्रृंगीऋषि आश्रम पर हजारो श्रद्धालुओ का सैलाब उमड पड़ा और सन्निकट पुण्य सलिला सरयू नदी में डुबकी लगाई।स्नान ध्यान के पश्चात आश्रम पर मौजूद मन्दिरों पर दर्शन पूजन के लिए लगी तो वंही श्रद्धालुओ ने नदी के तट पर हवन पूजन के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी।मालूम हो कि इस स्थल का सम्बन्ध रामायण काल से है।जंहा अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर आदि जनपदों से लोग स्नान के लिए आते है और तट पर स्थित श्रृंगीऋषि व शांता माता के साथ मौजूद मन्दिरों में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना करते है।श्रृंगीऋषि आश्रम के पुजारी महेंद्र दास गोस्वामी ने बताया कि अयोध्या के चक्रवर्ती नरेश राजा दशरथ ने श्रृंगीऋषि के आचार्यत्व में पुत्रेष्ठि यज्ञ करवाया था।जिससे उन्हें चार पुत्ररत्न प्राप्त हुए थे।वैसे तो मौनी अमावस्या मुख्यता प्रयागराज के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।आज के दिन जहां करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान कर रहे हैं।  वहीं पौराणिक स्थल श्रृंगीऋषि आश्रम पहुंचे हजारो श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू स्नान ध्यान कर पूजा पाठ कर रहे हैं। शास्त्रों में माना गया है कि मौनी अमावस्या को पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है,साथ ही जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बताया कि इस स्थान पर आकर जो भी सच्चे मन से माथा टेकता है बाबा उसकी हर कामना पूरी करते है। मेले की ब्यवस्था में एसएचओ शारदेन्दु दुबे की अगुवाई में कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही।