पुणे से अयोध्या पहुँचा आस्था का सैलाब 1800 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पुणे से आए लगभग 1800 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्री राम के चरणों में माथा टेका। इस भव्य और सुव्यवस्थित धार्मिक यात्रा का सफल आयोजन पूनम इंटरप्राइजेज द्वारा किया गया।
बेहतर व्यवस्थाओं से सुगम हुई यात्रा
रेलवे की ‘बेस्ट प्राइज अवार्ड’ विजेता कंपनी पूनम इंटरप्राइजेज देशभर में किफायती और अनुशासित धार्मिक यात्राओं के लिए अपनी खास पहचान रखती है। इस विशेष यात्रा की कमान कंपनी के मालिक अनिल कुमार दीक्षित ने स्वयं संभाली और पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहे। यात्रियों के लिए ठहरने (लॉजिंग) और भोजन (फूडिंग) की चाक-चौबंद व्यवस्था कंपनी द्वारा की गई, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं सहित किसी भी यात्री को असुविधा नहीं हुई।
श्रद्धालुओं ने जताया आभार
रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और भक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। यात्रियों ने इस अनुभव को ‘अविस्मरणीय’ बताते हुए कहा कि पूनम इंटरप्राइजेज के सेवाभाव और अनुशासन के कारण उनकी यह यात्रा बेहद सुखद रही। हमारा उद्देश्य केवल यात्रा कराना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करना है ताकि वे पूरी एकाग्रता के साथ भक्ति कर सकें।
अनिल कुमार दीक्षित, मालिक, पूनम इंटरप्राइजेज सांस्कृतिक एकता को मिल रहा बढ़ावा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पूनम इंटरप्राइजेज की यह पहल न केवल लोगों को तीर्थ स्थलों से जोड़ रही है, बल्कि देशभर में भारतीय संस्कृति और आस्था के बंधनों को भी मजबूत कर रही है। अब तक दर्जनों सफल यात्राओं का आयोजन कर चुकी यह कंपनी भविष्य में भी ऐसे सामूहिक दर्शन कार्यक्रमों को जारी रखने की योजना बना रही है।