हर्रैया एवं कप्तानगंज विधानसभा की संगठनात्मक बैठकों में बूथ मजबूती और चुनाव-2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन

हर्रैया एवं कप्तानगंज विधानसभा की संगठनात्मक बैठकों में बूथ मजबूती और चुनाव-2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन

 

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान – डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 को जनपद की हर्रैया एवं कप्तानगंज विधानसभा में विधानसभा वार संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक प्रातः 11 बजे हर्रैया ब्लॉक सभागार में 307 हर्रैया विधानसभा तथा दूसरी बैठक दोपहर 2 बजे कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में 308 कप्तानगंज विधानसभा में सम्पन्न हुई।

 

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठकों के मुख्य अतिथि बस्ती जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्रैया विधानसभा प्रभारी श्री लालजी त्रिपाठी तथा कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी श्री सेतुबान राय उपस्थित रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटना होगा। पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख एवं बूथ समितियों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी संवाद स्थापित करना आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि संगठन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभाव बूथ स्तर तक दिखाई दे।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और कहीं कोई समस्या हो तो उसके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने से ही संगठन और अधिक मजबूत होगा।

 

बैठकों में हर्रैया विधायक श्री अजय सिंह, कप्तानगंज के पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश शुक्ल, जिला महामंत्री श्री अमृत कुमार वर्मा, श्री राजेश त्रिपाठी, श्री राजकुमार शुक्ल, श्री राधेश्याम कमलापुरी, श्री सुनील सिंह, श्री वीरेन्द्र गौतम, श्री रामसिंगार ओझा, श्री विनय सिंह भारद्वाज, श्री अखण्ड प्रताप सिंह, श्री विनय शंकर मिश्र, श्री अमित चतुर्वेदी, श्री जवाहर जैसवाल, श्री शिवचरन जायसवाल, श्री ओमकार सिंह, श्री अमरनाथ शर्मा, श्री राजेश कमलापुरी, श्री मनोज पाठक, श्री गौरव मणि त्रिपाठी एवं श्री गंगेश सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।