रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच सभागार में एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक का हुआ आयोजन
आज दिनांक 08.01.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देशन में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्रीमती हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्याओं व थानों पर गुमशुदा व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण में आ रही कठिनाईयों तथा बालविवाह के विरुद्ध शासन द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय अभियान (दिनाँक 04.12.2025 से दिनाँक 08.03.2026) तक के सम्बन्ध में एवं बाल श्रम के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । साथ ही नाबालिग बच्चों से किसी कार्यस्थल पर वर्जित कार्य न कराये जाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया । नाबालिग/पीड़ित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना, बच्चों की बालिग/ नाबालिग उम्र का निर्धारण करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाते हुए बालश्रम व बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव, श्रम विभाग से श्री सूरज तिवारी, चिकित्सा विभाग से डॉ0 अमर सिंह, एसएसबी 42वीं बटालियन से निरीक्षक श्री यशवीर सिंह, एएचटी/एसजेपीयू थाना प्रभारी श्री प्रहलाद सिंह मय टीम, चाइल्ड लाइन, एण्टी रोमियो टीम तथा वन स्टॉप सेंटर, एन0जी0ओ0, जी0आर0पी0, समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।