सांसद खेल स्पर्धा में शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की लगाई गई ड्यूटी
रिपोर्टर शक्ति शरण
बस्ती। सांसद खेल स्पर्धा सत्र 2024 -25 के कुशल आयोजन हेतु आज शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजय सिंह ,जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री दिलीप कुमार ,सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उदयभान वर्मा की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ।बैठक की शुरूआत परिचय के साथ हुई ।उक्त खेल स्पर्धा में कुल 8 खेलों को संपन्न कराने हेतु अलग-अलग खेलों के नोडल शिक्षक नामित किए गए एवं खेलवार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई ।जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने सभी को समय से उपस्थित होने और कुशलता पूर्वक खेल को सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया।बैठक में मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव,उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल, शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा,अजय कुमार वर्मा,माता प्रसाद त्रिपाठी,रमेश चंद्र गुप्ता,विवेक श्रीवास्तव,प्रदीप त्रिपाठी,छोटे लाल यादव,संतोष कुमार पाण्डेय,मनोज राय,वेद प्रकाश द्विवेदी,कृष्ण कुमार पाठक,हरीश सिंह,बृजेश वर्मा,अमितेश सिंह,प्रभाकर सिंह,संतोष कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार विश्वकर्मा,महेश सिंह, सहित सभी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा अध्यापक उपस्थित रहे।