उप जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण 

उप जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

 

बस्ती । उप जिलाधिकारी हरैया सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 बजे कप्तानगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया । जहां उन्होंने बच्चियों के लिए उपलब्ध कराई गई रहने की व्यवस्था तो समझा ही साथ ही उनके खान-पान की व्यवस्था का भी जायजा लिया

 

। वार्डन गीता देवी ने बताया कि सभी बच्चियों के लिए पर्याप्त मात्रा में रहने के लिए तख्त,बिस्तर सहित सभी संसाधन उपलब्ध हैं । भोजन मीनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है । बच्चियों को ठंड से बचने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं ।