रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची जिला अधिकारी

रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची जिला अधिकारी

 

बस्ती ।जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने शुक्रवार की शाम 7:30 कप्तानगंज नगर पंचायत में बने रेन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया । जहां अलाव और शौचालय की व्यवस्था पर अधिशासी अधिकारी को अविलंब इसकी व्यवस्था और चुस्त व प्रभावी बनाने का निर्देश दिया । अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह को निर्देशित किया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोने पाए । इसके लिए जो भी व्यवस्था बनानी हो बनाई जाए । रैन बसेरा के निकट पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में अलाव की भी व्यवस्था रहे । हर नुक्कड़ और चौराहे सहित उन सभी स्थानों पर जहां आम जनमानस की उपस्थिति रहती हो वहां भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चितकी जाए । उन्होंने पूरी नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त की । इस दौरान उपजिला अधिकारी अधिकारी हरैया सत्येंद्र सिंह , नायब तहसीलदार , कानूनगो रमेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे ।