*संदीप त्यागी रसम बने नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय के गंगा विचार मंच के प्रदेश मीडिया संयोजक*

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे
एवं माननीय केन्द्रीय मंत्री सी आर पाटिल की प्रेरणा से नमामि गंगे, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक सीपी चौहान ने रचनात्मक अभियानो व आंदलनो के कारण देश मे अपनी पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संदीप त्यागी रसम को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया संयोजक, नमामि गंगे, गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के रूप मे मनोनीत किया संदीप त्यागी रसम की यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है
संदीप त्यागी रसम के नियुक्ति पत्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकाक्षी परियोजना नमामि गंगे – गंगा की शुद्धता के लिए जन भागीदारी के उद्देश्य को पाये जाने की उम्मीद जतायी है
संदीप त्यागी रसम ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी माननीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल नमामि गंगे केंद्र के अधिकारियों, प्रदेश संयोजक सी.पी चौहान व रवि कटारिया सहित अपने सभी कर्मठ सहयोगी साथियो का धन्यवाद किया ।
संदीप त्यागी रसम ने अपने स्तर से मां गंगा की पवित्रता को बनाये रखने के लिए जन भागीदारी जन जागरण का हर सम्भव प्रयास करने का वादा किया।