प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम पंचायत का विकास कार्य कराने पर रोक लगाने का प्रधान ने सौपा पत्र 

• कुदरहा ब्लाक के कड़सरी मिश्र का है मामला
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के कड़सरी मिश्र ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शांती देवी ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि हमारे ग्राम पंचायत के समस्त कार्यों का संचालन प्रतिनिधि के रूप में रमेश चौधरी द्वारा किया जा रहा था। लेकिन अब कोई भी व्यक्ति मेरे प्रतिनिधि के रुप में नही है। ग्राम पंचायत का समस्त कार्य मेरे द्वारा किया जाएगा। हमारा डोगल भी कही गायब हो गया है। अब ग्राम पंचायत का समस्त कार्य मेरे द्वारा संचालित किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति द्वारा मेरा कार्य किया जा रहा है तो उसे निष्क्रिय माना जाए।
     इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं ग्राम पंचायत का स्वयं सभी कार्य संचालित करने का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जिस पर सचिव को निर्देशित किया गया है। दूसरा डोंगल बनवाने के लिए सचिव को आदेशित किया गया है।