योगेश कुमार बने उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा,रिफॉर्म उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न 

योगेश कुमार बने उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा,रिफॉर्म उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। योगेश कुमार बने उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती, समारोह पूर्वक मनाया गया सिविल डिफेंस का रिफॉर्म उत्सव कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पौध रोपण, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बस्ती योगेश कुमार ने जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना जी से मिलकर कार्यभार ग्रहण कर शिष्टाचार मुलाकात किया, यह जानकारी देते हुए चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा बस्ती डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय से आये पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पत्र के क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के बैनर तले रिफॉर्म उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह, सेक्टर वार्डन गजालूर रहमान, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, एमटीएस सन्नी गुप्ता, भीष्म कुमार, सोनी, भीमसेन आदि मौजूद रहे।