अयोध्या।
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या ने दीपोत्सव 2025 के अवसर पर भव्यता और आलोक का ऐसा संगम देखा, जो इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में आयोजित इस पर्व में सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक दीपों ने जब एक साथ प्रज्वलित होकर संपूर्ण रामनगरी को रोशन किया, तो मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया।
इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता का श्रेय नगर निगम अयोध्या, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार को जाता है। विशेष रूप से महापौर श्री गिरीश पति त्रिपाठी के दूरदर्शी नेतृत्व और नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के कुशल प्रशासनिक प्रबंधन ने पूरे आयोजन को अनुशासित, सुंदर और विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान किया।
दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों, लेजर शो और संगीत समारोहों ने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर Align Media LLP ने आयोजन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने दीपोत्सव के भव्य क्षणों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया, टीवी और डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित किया, जिससे वे लोग भी इस उत्सव का आनंद उठा सके जो अयोध्या नहीं पहुंच पाए।
लाखों दीपों से जगमगाती रामनगरी ने इस वर्ष फिर साबित कर दिया कि अयोध्या न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि परंपरा और प्रशासनिक दक्षता का भी अद्भुत उदाहरण बन चुकी है।