जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर जिले में आज कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान खलीलाबाद से बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का स्वागत कर उनका सम्मान बढ़ाया।
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आज खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक निजी मैरिज हॉल में bjp कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खलीलाबाद सदर से विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी अथक मेहनत से ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
विधायक का संबोधन
उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है। विधायक ने मंच से एक-एक कार्यकर्ता को अंग वस्त्र भेंट कर उनके समर्पण और योगदान को सराहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला।
आगामी त्योहारों की अपील
विधायक ने कहा कि यह सम्मान उनके परिवार के सदस्यों जैसा है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की