अनुराग लक्ष्य, 18 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
क़ुदरत के अनमोल खज़ानों का पता आज तक न कोई लगा पाया है और न कोई लगा सकता है। मुंबई वासियों को यह एहसास हुआ था कि अगस्त का दूसरा सप्ताह बीत रहा है लेकिन जो मुंबई में बारिश होती है वह अभी तक क्यों नहीं हुई। लेकिन 14 अगस्त की रात से जो बारिश शुरू हुई तो अभी आज तक कोहराम मचाए हुए हैं।
मुंबई के इंडिया गेट से लेकर वाशी, मुंब्रा, वसई और नाला सुपाड़ा के झीलों और खाड़ियों में भी इसका रौद्र रुप देखा जा रहा है। सभी उफान पर हैं।
इधर मुंबई की बात करें तो दादर, नवीं मुंबई ,अंधेरी कुर्ला , माहिम सायन, मानखुर्द बांद्रा के कई स्थानों पर बारिश की वजह से यातायात बाधित हुए। सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों और रोज़ मर्रा के यात्रियों को हो रही है। जो अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि पिछले 5 दिनों की मूसलाधार बारिश से मुंबई में जगह जगह जल जमाव दिखाई दे रहा है। जिसे प्रशाशन हमेशा की तरह शायद अभी भी अनदेखा कर रहा है।
इस मूसलाधार बारिश का कहर विक्रोली में देखने को मिला जहां विक्रोली पश्चिम में ज़मीन धसने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। इस संदर्भ में लोगों ने यह भी बताया कि अब यह बारिश तब तक नहीं थमेगी जब गणेश विसर्जन नहीं हो जाता। फिलहाल इस वक्त मुंबई वासियों को इस भीषड़ बारिश और जल जमाव की समस्या से निकलने का कोई उपाय नहीं दिखाई दे रहा है।