सोशल मीडिया की पोस्ट को लेकर बवाल, दस के विरुद्ध के दर्ज

-तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ कर रही पूँछताछ
सोहावल-अयोध्या रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ड्योढ़ी बाजार के इर्द गिर्द के गांव में एक पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि रविवार को सुबह गाँव निवासी एक ब्राह्मण युवक ने दबंगयी भरे शब्दों में इंस्टाग्राम पेज पर चुनौती पूर्ण एक पोस्ट डाली। दूसरे ने इसे लाइक और शेयर कर दो कदम आगे बढ़ा दिया। यह कुंदुर्खा खुर्द, ड्योढ़ी बाजार, भग्गू पुरवा और बभनियावां के कुछ युवकों को रास नहीं आया। एक योजना बद्ध तरीके से बदले की भावना से बाइक और कुछ अन्य वाहनों से सवार होकर लगभग 50 की संख्या में आये हमलारो ने आशीर्वाद व बृजभान तिवारी आदि के घर पर धावा बोल दिया। लाठी डंडों से लैस हमलावरों ने परिवार में जो जहां मिला सब की जमकर पिटाई की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ एम्बुलेंस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जा रही थी। हमलावरों ने एंबुलेंस को भी रास्ते में रोक लिया। किसी तरह प्रभारी निरीक्षक रौनाही संदीप कुमार सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों की जान बचाई और मौके से हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित गांव से हमलावरों की  चार मोटर साइकिल भी बरामद की है।
घायलों में शामिल आशीर्वाद तिवारी पुत्र बृजभान बृजभान तिवारी पुत्र बृजभान,रितेश तिवारी पुत्र सूर्यभान अवनीश तिवारी पुत्र चंद्रभान, चिरंजीव तिवारी पुत्र सूर्यभान, अर्पित तिवारी पुत्र बृजभान में पांच लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  आरोपितों में शामिल नामजद लोगों में नीरज सिंह, राना सिंह, कार्तिकेय सिंह, शैलेश सिंह, तुषार सिंह, लल्लू सिंह सिपाही, प्रज्वल सिंह, सिद्धार्थ शर्मा सहित 10 लोगों का नाम शामिल है। इस संबंध में मौके पर जानकारी करने गए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एहतियात के तौर पर गांव के आस-पास पीएससी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया