परसरामपुर में सेवा शिविरों का आगाज विधायक अजय सिंह ने कहा अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

परसरामपुर में सेवा शिविरों का आगाज विधायक अजय सिंह ने कहा अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। परसरामपुर विकासखंड सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ के पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का विधायक अजय सिंह ने शुभारंभ किया। 3 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शुभारंभ अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। विधायक अजय सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई, कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री तथा किसानों को बीज वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सम्मान के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए सेवा शिविर महत्वपूर्ण माध्यम हैं उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिविरों को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिरीष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, बीडीओ विनोद कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कौशलाधीश पाण्डेय, गुलशन राजभर, मंडल कोषाध्यक्ष देव दीपक पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।