महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय तेज नारायण पांडे ‘पवन’ के पैतृक आवास, कृष्णापुर-खानपुर रसूलाबाद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन एक भव्य और विशाल कलश पूजन यात्रा निकाली गई। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कथा के शुभारंभ से पूर्व सुबह विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन किया गया। इसके बाद सिर पर पवित्र कलश धारण किए हुए महिलाओं और कन्याओं की लंबी कतार के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग यह कलश यात्रा कृष्णापुर-खानपुर रसूलाबाद स्थित पैतृक आवास से आरंभ होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
भक्तिमय माहौल: यात्रा के दौरान गूंजते हुए वैदिक मंत्र, भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी संताप दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कथा व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रथम दिन उमड़ी भारी भीड़ से पूरे इलाके में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।