बस्ती। शासन/जिला प्रशासन की मंशा के मुताबिक सिविल डिफेंस बस्ती के सेक्टर वार्डेन, वालंटियर्स ने कावंड़ मेले के शुरू से मेले की समाप्ति तक सक्रियता दिखाते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में जिलाधिकारी/नियंत्रक सिविल डिफेंस बस्ती रवीश गुप्ता एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/नोडल अधिकारी नागरिक सुरक्षा बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान के निर्देशानुसार सक्रिय भूमिका निभाई, सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बीच नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह, सहायक उप नियंत्रक वेदप्रकाश यादव, सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव से आवश्यक जानकारी दी जाती रही, कावंड़ मेले के अंतिम दौर में फुटहिया चौराहा, अमहट, घाट, झण्डा चौराहा, भदेश्वरनाथ, महाराणा प्रताप चौराहा आदि स्थानों पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर सिविल डिफेंस से जुड़े डॉक्टर वीके वर्मा, सेक्टर वार्डेन सिविल डिफेंस जी. रहमान, सेक्टर वार्डेन सिविल डिफेंस अब्दुल हमीद, सेक्टर वार्डेन गुलाम मुस्तफा, सिविल डिफेंस से जुड़े प्रताप शंकर पांडेय, आदर्श मिश्रा, विजय कश्यप आदि ने सक्रिय व सराहनीय योगदान दिया।