ममता प्रीति टीएससीटी गोरखपुर की कोषाध्यक्ष बनीं
गोरखपुर: टीएससीटी (TSCT) गोरखपुर की कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार , व्यवहार कुशल, मृदुभाषी एवं योग्य जिला सहसंयोजक श्रीमती ममताप्रीति श्रीवास्तव जी को जनपद गोरखपुर का जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
टीएससीटीके जिला प्रवक्ता विकास यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संस्थापक मंडल एवं प्रांतीय टीम द्वारा आपकी कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। यह निर्णय संगठन में महिला पदाधिकारियों की बढ़ती भूमिका एवं विश्वास का प्रतीक है। महिलाएँ परिवार की जिम्मेदारियों को जिस कुशलता, धैर्य और ईमानदारी से निभाती हैं, उसी प्रकार संगठन के कोष की जिम्मेदारी भी पारदर्शिता, अनुशासन और कुशलता के साथ निभाने में सक्षम होती हैं।
प्रांतीय टीम के इस निर्णय को सही साबित करने के लिए जिला टीम TSCT गोरखपुर के सभी पदाधिकारी श्रीमती ममताप्रीति श्रीवास्तव को पूर्ण सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है, औरआपके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।