महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या
परशुरामपुर, बस्ती। भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिरीष पांडेय और खंड विकास अधिकारी विनोद सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आज परशुरामपुर विकासखंड में एक विशाल ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे लगाए।
विकासखंड परशुरामपुर से निकली इस तिरंगा यात्रा में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी के साथ ब्लाक के कर्मचारी, सफाईकर्मी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग व आम जनता शामिल हुई। यह यात्रा विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” की शानदार सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिरीष पांडेय ने इस अवसर पर भारतीय सेना की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने जिस प्रकार से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को मुंहतोड़ जवाब दिया, उस शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा है। हमारी सेना ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।”
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अजय सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, श्रावण त्रिपाठी, मणि जी मिश्रा, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, कौशलेंद्र पांडे, देव दीपक पांडे, पंकज मिश्रा, विनय मिश्रा काका, अंकुर मिश्रा, वीरू सिंह, दीप्तिधर दुबे, आशीष गुप्ता और ब्लाक के समस्त प्रधान भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा। यह भव्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रेम की एक सशक्त अभिव्यक्ति थी, जिसने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संचार किया।