महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या समाजवादी पार्टी ने युवा व्यापारी नेता शक्ति जायसवाल को अयोध्या महानगर व्यापार सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर की गई है। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने शक्ति जायसवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। शक्ति जायसवाल पहले भी युवाजन सभा के जिला उपाध्यक्ष, युवाजन सभा नगर अध्यक्ष, सपा महानगर सचिव और पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी और आगामी चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम ने शक्ति जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने एक जुझारू और संघर्षशील साथी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि शक्ति जायसवाल की मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।