गांधी जयंती के अवसर पर सेंट्रल लाइन सायन पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम,,,,


अनुराग लक्ष्य, 2 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
” हैरत ज़दा अंग्रेज़ थे बापू के ज्ञान से,
घबरा गए थे गांधी की ऊंची उड़ान से ।
उस सत्य अहिंसा के पुजारी के सामने,
जाना पड़ा था गोरों को हिंदुस्तान से ।
जी हाँ, मैं सलीम बस्तवी अज़ीज़ी, आज इस समाचार को लिखते वक्त मुझे बहुत ही गर्व का अनुभव हो रहा है, क्योंकि देश की आज़ादी के इतने लम्बे अंतराल के बाद भी गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चाहने वाले लोग आज भी गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चल रहे हैं।
आपको बताते चलें कि आज गांधी और शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के पावन अवसर पर सायन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें धारावी और सायन के प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक *श्री संजीव कुमार जी* के मार्गदर्शन में, *श्री संजीव हिंदुजा* जी के माध्यम से स्टेशन के कर्मचारियों को स्वच्छता किट वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्टेशन के कर्मचारियों एवं आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के इस प्रयास के लिए अपना आभार व्यक्त करके गांधी और शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली ।
स्टेशन प्रबंधक श्री संजीव कुमार जी का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने स्वच्छता और जन-जागरूकता के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।