*गांधी एवं शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी ने महापुरुषों के आदर्शों को किया नमन*
*कलेक्ट्रेट एवं गांधी आश्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की*
*नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुत किए गांधी जी के प्रिय भजन*
*जिलाधिकारी ने वॉक रेस के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, गांधी आश्रम में चरखा चलाकर दिया स्वावलंबन का संदेश*
अम्बेडकरनगर 02 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में महापुरुषों की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। भजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 5 किलोमीटर बालक वर्ग एवं 3 किलोमीटर बालिका वर्ग की वॉक रेस में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारियों एवं गांधी आश्रम के कार्मिकों आदि द्वारा गांधी आश्रम, अकबरपुर में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया। इस अवसर पर चरखा चलाकर स्वावलंबन, सादगी, श्रम एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंधु सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।