राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

 

अम्बेडकरनगर।02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर* *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर में अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी एवं वार्ड सभासद की अगुवाई में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी, सभासद व कर्मचारियों द्वारा परिसर में सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई एवं झाड़ू लगाई गई। इस अवसर पर *सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, श्रम की गरिमा एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।*