बस्ती 26 जुलाई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित बस्ती जनपद के बस्ती सदर विधानसभा के संगठन की समीक्षा की गई जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल केशव राजभर, प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक सेल बृजभूषण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल सुनील पांडेय, मंडल अध्यक्ष युवा मंच अरविंद उपाध्याय जिला अध्यक्ष महिला मंच श्रीमती लक्ष्मी देवी राजभर, जिला प्रभारी उमेश राजभर, जिला प्रमुख महासचिव राजेश राजभर, रामसहाय भारद्वाज, राजकुमार राजभरविधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला, संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर पर गठन करने पर जोर दिया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में मिलकर लड़ेंगे।